सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Organic tomato farming:टमाटर की जैविक खेती कैसे करें, A to Z पूरी जानकारी

 हेलो किसान भाइयों नमस्कार आज हम इसी एक पोस्ट से आपको  टमाटर की जैविक खेती की संपूर्ण जानकारी देंगे तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें अंत में हम बताएंगे आप 3 से 3.5 लाख प्रति एकड़ कैसे कमा सकते हैं टमाटर की जैविक खेती से । तो जो मैं स्टेप बताने जा रहा हूं उन्हें ध्यान से जरूर पढ़ें। और उन्हें अपने खेत में अपनाएं। 1. खेत की तैयारी किसान भाइयों सबसे पहले आपको 120 से 150 क्विंटल गोबर की खाद प्रति एकड़ डालनी चाहिए यदि आप वर्मी कंपोस्ट डालना चाहते हैं तो 50 से 60 क्विंटल डाल सकते हैं फिर इस पर 200 लीटर जीवामृत प्रति एकड़ के हिसाब से खेत में डालें।फिर खेत की 2 से 3 गहरी जुताई कर उसे समतल कर ले। खाद डालकर जुताई करने के 10 से 15 दिन बाद 3 से 4 फीट चौड़ी मेड़ बनाएं। टमाटर को मेड़ पर लगाने से बहुत अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है। 2. किस्म का चुनाव किस्म का चुनाव करते समय अच्छी कंपनी की टमाटर का चुनाव करें क्योंकि टमाटर का उत्पादन टमाटर की किस्म पर निर्भर करता है यदि आपकी किस्म अच्छी होगी तो उत्पादन बहुत अधिक होगा। टमाटर की चेरी किस्मों की तरफ किसानों का रुझान...
हाल की पोस्ट

Organic farming of chilli: मिर्च की जैविक खेती कैसे करें, प्रति एकड़ 2.5 से 3 लाख तक की आमदनी एक सीजन में, A to Z पूरी जानकारी

 हेलो किसान भाइयों नमस्कार आज हम इसी एक पोस्ट से आपको मिर्च की जैविक खेती की संपूर्ण जानकारी देंगे तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें अंत में हम बताएंगे आप 2.5 से 3 लाख प्रति एकड़ कैसे कमा सकते हैं मिर्च की जैविक खेती से। तो जो मैं स्टेप बताने जा रहा हूं उन्हें ध्यान से जरूर पढ़ें। और उन्हें अपने खेत में अपनाएं। 1. खेत की तैयारी किसान भाइयों सबसे पहले आपको 100 से 120 क्विंटल गोबर की खाद प्रति एकड़ डालनी चाहिए यदि आप वर्मी कंपोस्ट डालना चाहते हैं तो 30 से 50 क्विंटल डाल सकते हैं। फिर इस पर 200 लीटर जीवामृत प्रति एकड़ के हिसाब से खेत में डालें। फिर खेत की 2 से 3 गहरी जुताई कर उसे समतल कर ले। 2. किस्म का चुनाव किस्म का चुनाव करते समय अच्छी कंपनी की मिर्च का चुनाव करें क्योंकि मिर्च का उत्पादन मिर्ची की किस्म पर निर्भर करता है यदि आपकी किस्म अच्छी होगी तो उत्पादन बहुत अधिक होगा। कुछ पॉपुलर किस्मे आपको बताने जा रहा हूं जिन्हें अपने खेत में लगाकर आप बहुत अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं syngenta HPH-1048 syngenta HPH-1900 Seminis-SHP 4884 Seminis - Sitara Gold VNR -Nupu...

जीवामृत कैसे बनाएं (How to make Jivamrit) जीवामृत बनाने की विधि

  जीवामृत क्या है (what is jivamrit) जीवामृत एक तरल फर्टिलाइजर है। जो गाय के गोबर व मूत्र खेत की मिट्टी के द्वारा पानी में घोल बनाकर तैयार किया जाता है। इसमें फसल के सभी लाभदायक पोषक तत्व और सूक्ष्म जीव पाए जाते हैं जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाते हैं। इसके प्रयोग से मिट्टी में लाभदायक बैक्टीरिया की संख्या बहुत ज्यादा बड़ती है जिससे मिट्टी के भौतिक गुणों में सुधार होता है। जीवामृत बनाने की विधि (Method of making Jivamrit) सामग्री (material) 1. 10 किलो गाय का गोबर 2. 10 लीटर गाय का मूत्र 3. 2 किलो दाल का आटा 4. 2 किलो गुड़ 5. पिपल या बरगद के नीचे की मिट्टी 6. 200 लीटर पानी विधि (process) सबसे पहले 200-250 लीटर का प्लास्टिक का ड्रम ले। फिर इसमें 10 किलो गोबर और 10 लीटर गोमूत्र डालें।फिर इसमें गुड दाल का आटा और बरगद के नीचे की मिट्टी डालकर पूरा पानी से भर दे। इसे दिन में दो बार डंडे की सहायता से हिलाते रहे यह प्रक्रिया 7 दिन तक लगातार अपनाते रहे। 7 दिन बाद जीवामृत पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाता है।इसे अब आप खेत में उपयोग कर सकते हैं उपयोग करने का तरीका (ho...

जैविक खेती कैसे करें (how do organic farming)

 जैविक खेती के लिए मुख्य पांच कार्य करना महत्वपूर्ण है 1. खेत को जैविक बनाना 2. फसल चक्र अपनाना 3. मल्चिंग लगाना 4. जैविक कीट नियंत्रण विधियां अपनाना 5. जैविक रोग नियंत्रण विधियां अपनाना 1. खेत को जैविक बनाना इसके लिए किसान भाइयों हमें सबसे पहले अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद 300-350 क्विंटल यानी 11 से 12 ट्रॉली खाद की प्रति हेक्टेयर डालनी चाहिए। क्योंकि हम पौधों को पूरे पोषक तत्वों की पूर्ति इसी खाद से करते हैं क्योंकि हम रासायनिक खाद का प्रयोग बिल्कुल नहीं कर सकते हैं। इसके बाद 200 लीटर जीवामृत का प्रयोग प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़क कर अच्छी तरह जुताई कर दें। उसी साल उस जमीन पर दलहनी फसल ले या उस दलहनी फसल को फूल आने की अवस्था में मिट्टी में मिला दे। किसान भाइयों आपको यकीन नहीं होगा आपके खेत की उपजाऊ क्षमता इतनी बढ़ेगी कि आप बाद में कोई सी भी फसल जैविक तरीके से उगा सकते हैं। और अच्छा उत्पादन ले सकते हैं। 2. फसल चक्र अपनाना इसमें हर साल फसलों को अदल-बदल कर बोना चाहिए जिसमें दलहनी फसल को जरूर रखना चाहिए या बागवानी फसलें लगाते हैं तो एक न...